उत्तर प्रदेशलखनऊ

मिशन 2024 की तैयारी में जुटे शिवपाल, प्रसपा ने की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा

समाजवादी पार्टी (सपा) से दूरी बनाने के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अपनी पार्टी को नये सिरे से सजाना संवारना शुरू कर दिया है।

इस कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर अपने पुत्र आदित्य यादव को सौंपने के बाद उन्होने बुधवार को पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा की। 97 सदस्यीय कार्यकारिणी में अलीगढ़ के रक्षपाल सिंह और लखनऊ के फरहत हसन खां को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि अजय त्रिपाठी प्रदेश प्रमुख महासचिव होंगे। पार्टी मे 19 प्रदेश महासचिव बनाए गए हैं।

प्रदेश कार्यकारिणी में अल्पसंख्यक समुदाय के अलावा सवर्ण, पिछड़े और दलित वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। लखनऊ के संदीप मौर्य कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं हालांकि कार्यकारिणी की लंबी चौड़ी लिस्ट में महिलाओं का प्रतिनिधित्व कम है। शिवपाल ने कल यानी मंगलवार को अपने पुत्र आदित्य यादव को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की थी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button