उत्तर प्रदेशएटा

दो सरकारी गनर के साथ कपड़े का ठेला लगाने वाले दुकानदार की मौत

एटा: जिले में सपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज कराने के बाद उच्च न्यायालय के आदेश पर कपड़े का ठेला लगाने वाले युवक को सुरक्षा मिली थी. लेकिन अब युवक की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक युवक लंबे समय से बीमार चल रहा था. सूचना मिलने पर जैथरा चेयरमैन विवेक कुमार गुप्ता सहित तमाम लोग शोक संवेदना व्यक्त करने मृतक के घर पहुंचे.

जिले के जैथरा कस्बे के गांधीनगर निवासी रामेश्वर दयाल ठेला लगाकर कपड़े बेचने का काम करते थे. करीब दो साल पहले सपा के कद्दावर नेता रामेश्वर सिंह यादव और जुगेंद्र सिंह यादव सहित उनके परिवार के लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. एफआईआर में बंधक बनाकर खेत का जबरन बैनामा कराने और एससी-एसटी एक्ट के तहत कुछ आरोप थे. इस मुकदमे के खिलाफ सपा नेताओं ने उच्च न्यायालय में अपने बचाव के लिए याचिका दायर की थी. सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के समक्ष रामेश्वर दयाल ने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई थी. तभी न्यायालय के निर्देश पर रामेश्वर दयाल को एटा पुलिस द्वारा सुरक्षा में दो गनर दिए गए थे.

दो पुलिसकर्मियों को रामेश्वर की सुरक्षा में तैनात कर दिया गया था,जो घर से लेकर ठेले पर कार्य के दौरान तैनात रहते थे. ठेले पर सुरक्षा तैनात होने की खबर आग की तरह फैली थी. कुछ महीनों से रामेश्वर दयाल बीमार चल रहे थे, जिनकी 14 जून (शुक्रवार) को घर पर ही मृत्यु हो गई. इस दौरान पुलिसकर्मी भी वहां तैनात थे.मृत्यु की सूचना पर जैथरा चेयरमैन विवेक कुमार गुप्ता सहित तमाम लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button