उत्तर प्रदेशलखनऊ

सिख समुदाय ने हर्षोल्लास से मनाया नववर्ष

  • नानकशाही कैलेण्डर के अनुसार 14 मार्च से शुरू होता है नववर्ष

लखनऊ। सिख समुदाय का आज यानि 14 मार्च से नववर्ष शुरू हुआ। सिख परिवारों में नानकशाही कैलेण्डर के अनुसार त्योहार व अन्य आयोजन किए जाते हैं। नानकशाही नव वर्ष के आगमन दिवस एवं चैत्र माह संक्रान्ति पर्व को मंगलवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। लखनऊ के श्री गुरु सिंह सभा ऐतिहासिक गुरूद्वारा श्री गुरु नानक देव जी में इस अवसर पर दीवान सजाया गया और लंगर हुआ। इस अवसर पर काफी संख्या में भक्त गुरूद्वारा में माथा टेकने गए।

शाम को रहिरास साहिब के पाठ से दीवान प्रारम्भ हुआ। उसके उपरान्त हजूरी रागी जत्था भाई राजिन्दर सिंह ने अपनी मधुर वाणी में शबद-कीर्तन किए। शबद कीर्तन एवं नाम सिमरन से संगतों को निहाल किया।

उसके उपरान्त ज्ञानी सुखदेव सिंह ने नानकशाही नव वर्ष एवं चैत्रत माह संक्रान्ति पर्व पर व्याखयान करते हुए कहा कि इस माह में आनन्द प्राप्त करने के लिए प्रभु की आराधना बहुत जरुरी है प्रभु भक्ति से ही मनुष्य अपने खोये हुए आनन्द को प्राप्त कर सकता है।

दीवान की समाप्ति के उपरान्त लखनऊ गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बग्गा ने आई साध संगतों को नव वर्ष, चैत्र माह संक्रान्ति पर्व की बधाई दी। बाद में श्रद्धालुओं मे गुरू का लंगरं वितरित किया गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button