उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ की वायु स्वच्छ करने के लिए शुरु हुआ छोटा सहयोग, ब्राजील से आई ग्रे बॉल

लखनऊ। सामाजिक कार्यों से जुड़े नौजवानों ने लखनऊ की वायु स्वच्छ करने के लिए एक छोटा सहयोग करना शुरु किया। इसके लिए ब्राजील देश से लखनऊ पहुंचे ग्रे बॉल के साथ एक अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यनीति बनाने की मांग को लेकर ग्रे बॉल का उद्घाटन किया गया। ये उद्घाटन सर्वप्रथम लखनऊ में हुआ और आगे इसे वाराणसी में संचालित करते हुए अन्य महानगरों तक पहुंचना है। वैसे तो ग्रे बॉल को ब्राजील से मंगाया गया है, जिसे वहां पर प्रदूषण के विरुद्ध अभियान का प्रतीक चिन्ह बनाकर रखा गया था।

लखनऊ में समाजसेवी एकता शेखर और उनकी टीम ने प्रदूषण नियंत्रण को लेकर इसे आगे बढ़ाया और साथ में एक प्रदर्शनी भी लगायी। लखनऊ विश्वविद्यालय, शिया पीजी कॉलेज एवं अन्य संस्थानों से फाइन आर्ट्स के कलाकारों ने वायु प्रदूषण की समस्या, प्रभाव एवं समाधान को समेकित करते हुए अपनी चित्रकारी का प्रदर्शन किया।

एकता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 18 शहरों में केंद्र सरकार ने वायु प्रदूषण नियंत्रण कार्यक्रम चलाया है। वायु प्रदूषण की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के सर्वाधिक प्रदूषित जिलें में महानगरों की संख्या ज्यादा हैं। ग्रे बॉल की स्थापना का उद्देश्य जनता से राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम को जोड़ना एवं अनुपालन कराने की योजना है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button