उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

छात्र-छात्राओं को बांटने थे स्मार्ट फोन, कॉलेजों ने नहीं बांटे!

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत बांटने थे फोन

  • डीएम लखनऊ की समीक्षा में सामने आई लापरवाही, लगाई फटकार

लखनऊ। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत कालेजों को फोन वितरित किये जाने थे। संस्थानों की मांग के अनुसार 274283 उपकरण संस्थानों को उपलब्ध कराए गए जिनमें से 269472 उपकरण की मैपिंग करते हुए 264163 उपकरण वितरित किये गये। 857 उपकरण मैपिंग के लिए तथा 1606 उपकरण संस्थानों के स्तर पर लम्बित हैं। आरोप लग रहे हैं इन स्मार्टफोन को संस्थानों ने नहीं बांटा। डीएम ने नाराजगी जताते हुए कालेजों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। राजधानी में छात्र-छात्राओं को यथाशीघ्र टैबलेट स्मार्टफोन वितरण करने के लिए डीएम विशाख जी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

बैठक में समस्त नोडल यूबीएससी तथा संस्थानों के साथ वितरण प्रक्रिया की समीक्षा की। डीसी डीआईसी मनोज चौरसिया ने बताया कि संस्थानों की मांग के अनुसार 274283 उपकरण संस्थानों को उपलब्ध कराए गए जिनमें से 269472 उपकरण की मैपिंग करते हुए 264163 उपकरण वितरित किये गये है। 857 उपकरण मैपिंग के लिए तथा 1606 उपकरण संस्थानों के स्तर पर लम्बित मिले। समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी संस्थान दिनांक 29 जून 2025 तक अभियान चलाकर एवं स्पेशल कैम्प का आयोजन कर के वितरण करने के आदेश दिए हैं।

समीक्षा के दौरान  मैपिंग के प्रति शिथिलता बरतने के लिए नोटिस जारी करने तथा संबंधित एसडीएम को भेज कर वितरण के लिए लंबित रहने के सम्बन्ध में वस्तुस्थिति की जानकारी करते हुए शीघ्र वितरण कराने के निर्देश दिये हैं। जिन संस्थाओं द्वारा टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण के लिए डाटा ट्रांसफर नहीं किया है उन्हे विभिन्न स्तरों पर लंबित कार्यवाही पूर्ण कराते हुए तत्काल डाटा ट्रांसफर करने के लिए निर्देश दिए हैं। जिससे कि छात्र-छात्राओं को वितरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा संस्थानों को डिवाइस उपलब्ध करायी जा सके।

डीएम ने कहा कि प्रत्येक महीने के पहली तारीख तक डाटा फॉरवर्डिंग सुनिश्चित कराते हुए 15 तारीख तक टैबलेट/स्मार्टफोन प्राप्त किया जाना सुनिश्चित करे। आधार वेरिफिकेशन/ऑथेंटिकेशन से संबंधित लंबित प्रकरणों का निस्तारण के लिये कॉलेज/संस्थान के स्तर पर कैंप का आयोजन किया जाए। बैठक में डीसी डीआईसी मनोज चौरसिया, समस्त यूबीएससी के नोडल अधिकारी, समस्त शिक्षण संस्थानों के पदाधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button