उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रदेश में अब तक 1.28 लाख मीट्रिक टन हुई गेहूं खरीद

  • किसानों को किया गया 159.556 करोड़ रूपये का भुगतान

लखनऊ। प्रदेश सरकार द्वारा रबी खरीद वर्ष 2022-23 के तहत प्रदेश में खोले गए विभिन्न क्रय केन्द्रों के माध्यम से अब तक 128131.98 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गयी है। इसके एवज में किसानों को 159.556 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में किया गया है।

खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 11126.66 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। किसान किसी भी सहायता के लिए टोल फ्री नम्बर 1800-1800-150 या सम्बन्धित जनपद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से सम्पर्क कर सकते हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button