उत्तर प्रदेशलखनऊ

लोहिया अस्पताल में जरूरतमंदों को सेवा करके समाजसेवी अब्दुल वहीद ने मनाया अपना जन्मदिन

  • बरसते पानी के बीच लोगो को कराया भोज
  • जन्मदिन के मौके पर ट्रामा सेंटर में तीमारदारों के लिए भेंट किया बड़ा कूलर

लखनऊ। यूं तो सभी लोगों का जन्मदिन वर्ष में एक बार उनके अपने तौर-तरीकों के साथ मनाया जाता है। पर समाजसेवी व उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री और समाजसेवी अब्दुल वहीद का जन्मदिन मनाने का अपना एक अलग ही अंदाज है। उन्हें जरूरतमंद लोगों की सेवा करने में आनंद आता है, अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने अपनी यह जिम्मेदारी बखूबी निभाया।इस बार बरसते पानी के बीच अपने 48वें जन्मदिन पर उन्होंने लोहिया अस्पताल में विजय श्री फाउंडेशन के प्रसादम सेवा के माध्यम से असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों के तीमारदारों के बीच जाकर उन्हें भोजन वितरण किया।

लगभग 250 लोगों ने भोजन फल मिष्ठान प्राप्त किया और अब्दुल वहीद को उनके जन्मदिन पर मुबारकबाद और दुआएं दी।प्रसादम सेवा के संचालक विशाल सिंह ने अब्दुल वहीद का स्वागत किया और उन्हें मुबारकबाद देने के साथ ही बुके देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि पत्रकार अब्दुल वहीद समय समय पर लोगों की मदद को तत्पर रहते हैं। लॉकडाउन में भी उन्होंने जरूरतमंदों को राशन, दवाएं,मास्क,सैनिटाइजर देकर बड़े पैमाने पर लोगो का सहयोग किया था।अपने जन्मदिन के अवसर पर अब्दुल वहीद ने ट्रामा सेंटर में तीमारदारों के लिए प्रसादम को बड़ा कूलर भी भेंट किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button