उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव के अध्यक्षता में धनघटा तहसील में संपन्न हुई समाधान दिवस* 

सन्तकबीरनगर। धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। अपर जिलाधिकारी ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में स्थलीय जांच एवं अन्य कार्यवाही आदि के दौरान अधिकारीगण शिकायतकर्ता के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा दोनो पक्षों की पूरी बात को अवश्य सुनें क्योकि शिकायतकर्ताओं/फरियादियों की संतृष्टि ही समस्या के निस्तारण का मुख्य लक्ष्य है।

धनघटा तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 41 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 07 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर अवशेष 34 प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश अपर जिलाधिकारी  द्वारा दिये गये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कानून व्यवस्था एवं पुलिस प्रशासन से सम्बधित मामलों की सुनवाई अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा की गयी। उन्होंने किसी भी विवाद की स्थिति में थानाध्यक्षों को मौके का स्थलीय निरीक्षण करने, शांति व्यवस्था बरकरार रखने आदि से सम्बंधित आवश्यक दिशा-निर्देेश दिये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धनघटा डा0 रविन्द्र कुमार,पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपांशी रौठौर,तहसीलदार सहित तहसील के अन्य राजस्व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button