उत्तर प्रदेशसुलतानपुर

डिप्टी सीएम केशव का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- सपा प्रमुख कुंठित हैं

सुलतानपुर। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव कुंठित हैं। केशव ने कहा कि सपा के कई विधायक हमारे सम्पर्क में हैं, भाजपा में आने को तैयार हैं। कहा कि उनसे अपनी पार्टी नहीं सभल रही हैं। मुझे मुख्यमंत्री बनाने का उनका बयान हास्यास्पद है।

अखिलेश ने अभी हाल में कहा कि मौर्य उनकी पार्टी में आ जाएं तो वह उन्हें मुख्यमंत्री बना देंगे। इस पर मौर्य अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। कहा भाजपा सरकार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मजबूती से विकास और कल्याणकारी कार्यो को आगे बढ़ा रही है।

मौर्य गुरुवार को सुलतानपुर के दौरे पर थे। पहले भाजपा के जिला कार्यालय पर पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए। फिर पार्टी के प्रमुख नेताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय हमारा मंदिर है। कार्यकर्ता हमारे लिए सबसे महत्पपूर्ण इकाई हैं। वहां से कलक्ट्रेट पहुंचने के बाद जिले की कानून व्यवस्था और विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। उसके बाद उद्यमियों से मिले।

वहीं पत्रकारों से बाचतीत करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार गरीब कल्याण, गांव और नगर का विकास, उद्यमियों को प्रोत्साहन देने का काम कर रही है। कहा,कानून व्यवस्था हमारी प्राथमिकता है। हर गरीब को मकान देने का काम हमारी सरकार की प्राथमिकता है। मरीज के इलाज की बेहतर सुविधा करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

मौर्य ने कहा कि सूखे की स्थित में जहां भी किसान की मदद की जरुरत है, वहां मदद की जा रही है। इधर दो दिन की बारिश से फसलों को काफी फायदा पहुंचा है। आगे अभी बरसात की संभावना बनी हुई है। अमृत सरोवर योजना में लगातार प्रगति कर रहे हैं। कहा कि सड़कों गड्ढा मुक्त किया जाएगा। सड़कों को बेहतर बनाने का काम कर रहे हैं। जल्द भी बदलाव नजर आने लगेगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button