उत्तर प्रदेशबाराबंकी

बाराबंकी: महादेवा महोत्सव में आमंत्रण न मिलने से सपा विधायक नाराज

बाराबंकी। महादेवा महोत्सव में क्षेत्रीय विधायक हाजी फरीद फरीद महफूज किदवई को आमंत्रित ही नहीं किया गया। आमंत्रण ना मिलने से वे खासे नाराज हैं। आरोप लगाया कि अपने आकाओं को खुश करने में जिला प्रशासन प्रोटोकॉल भी भूल गया है।

विधायक ने कहा कि औपचारिक निमंत्रण सम्मान सहित दिया जाना तो दूर जिला प्रशासन ने छुपाया गया आमंत्रण भी उन्हें नहीं भेजा। महादेव की कृपा से मैं 6 बार विधायक बना। वर्तमान समय में भी महादेवा क्षेत्र का ही प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। मुझे किसी सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने की लालसा नहीं है। लेकिन प्रोटोकॉल का तो पालन किया जाना चाहिए था। महादेवा का एक-एक कर मेले लिए पवित्र है। यहां की जनता ने उन्हें चुनाव में भरपूर समर्थन दिया था। उन्हें आमंत्रित न किया जाना महादेवा और रामनगर की जनता का अपमान है।

विधायक ने कहा कि स्थिति यह हो गई है कि वर्तमान सरकार में सारे नियम कानून और प्रोटोकॉल किनारे रख कर मनमानी की जा रही है। पिछली बार जब उन्होंने इसकी शिकायत की थी तो जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को डांटा था। इसके बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। महादेवा महोत्सव के आयोजन के लिए क्षेत्रीय जनता को मेरी शुभकामनाएं हैं। जिला प्रशासन किसके कहने पर उन्हें नजरअंदाज कर रहा है यह बात मेरे भी समझ से परे है।

मीडिया को भी दूसरे दिन भेजे गए कार्ड
जिला प्रशासन ने सिर्फ जनप्रतिनिधियों को ही उपेक्षित नहीं किया बल्कि मीडिया को भी औपचारिक उद्घाटन के दूसरे दिन कार्ड भिजवाए गए। हालांकि सूचना विभाग में अपने व्हाट्सएप ग्रुप पर जरूर पत्रकारों को कवरेज के लिए आमंत्रित किया था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button