उत्तर प्रदेशलखनऊ

सपा सांसद ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर कहा- संसद से सेंगोल हटाकर लगाएं संविधान की कॉपी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सांसद आरके चौधरी ने नए संसद भवन में लगें सेंगोल पर सवाल उठाते हुए  लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर इसको हटाने की मांग की है। सांसद आरके चौधरी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लिखे पत्र में कहा कि सेंगोल राजतंत्र का प्रतीक है, इसे हटाकर संविधान लगाया जाना चाहिए।

आरके चौधरी ने पत्र में लिखा कि मैंने इस सम्मानित सदन में आपके समक्ष सदस्य के रूप में शपथ ली कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा, लेकिन सदन की कुर्सी के दाईं ओर सेंगोल को देखकर हैरान रह गया।

आरके चौधरी ने लोकसभा स्पीकर को लिखा लेटर

सपा संसाद आरके चौधरी ने कहा कि हमारा संविधान भारतीय लोकतंत्र का एक पवित्र ग्रंथ है, जबकि सेंगोल राजतंत्र का प्रतीक है। हमारी संसद लोकतंत्र का मंदिर है, किसी राजा या राजघराने का महल नहीं है। उन्होंने आगे कहा, ”मैं आग्रह करना चाहूंगा कि संसद भवन में सेंगोल हटाकर उसकी जगह भारतीय संविधान की विशालकाय प्रति स्थापित की जाए।”

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button