उत्तर प्रदेशदेवरिया

बहादुर यादव कालेज में विशेष सप्तदिवसीय शिविर का हुआ उद्घाटन

भटनी-देवरिया। बहादुर यादव मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा बहादुर यादव महिला महाविद्यालय नगर पंचायत भटनी के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना का  सप्त दिवसीय विशेष शिविर  24 मार्च से दिनॉक- 30 मार्च तक चलेगा। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि विकास खण्ड सलेमपुर के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश कुमार सिंह ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

डॉ प्रेम प्रकाश गिरी, सरस्वती वन्दना तथा कु०अनुराधा बरनवाल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया व महाविद्यालय के प्रबन्धक अजय कुमार यादव एवं प्राचार्य डॉ विनोद यादव ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। इसी क्रम में बहादुर यादव मेमोरियल पी०जी० कॉलेज के रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्याबाई,  स्वामी विवेकानंद इकाई, के कार्यक्रम अधिकारी त्रिपुरेश कुशवाहा,मुहम्मद अंन्जर अंन्सारी सुश्री कंचन शर्मा, एवं महिला महाविद्यालय के मदर टेरेसा,मीराबाई इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० अनूप कुमार, डॉ० कंचन मिश्रा आदि सभी ने अपना अपना-अपना विचार रखा।

इस कार्यक्रम में डॉ विजय यादव,वीरेन्द्रप्रताप विश्वकर्मा, दुर्गेश यादव, राहुल यादव, मारकण्डेय यादव, रामजी कुशवाहा, और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाये आदि लोग मौजूद रहे। डॉ राम मनोहर यादव ने आभार ज्ञापन तथा कार्यक्रम का संचालन डॉ धनन्जय तिवारी ने किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button