उत्तर प्रदेशलखनऊ

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेटरों का जौहर देखने के लिए Ekana Stadium में उमड़े दर्शक, कई देशों के क्रिकेट प्रेमी पहुंचे

लखनऊ : दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमों के बीच विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेई इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे एकदिवसीय मुकाबले को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शन उमड़ रहे हैं. तेज धूप के बावजूद दोपहर 1:30 बजे से ही दर्शकों की कतार स्टेडियम के बाहर लगने लगी.ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से भी दर्शन लखनऊ पहुंचे हैं. यह बात अलग है कि उनकी संख्या काफी कम है. माना जा रहा है कि मैच की दूसरी इनिंग में स्टेडियम दर्शकों से लगभग भर जाएगा.

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने का अवसर दिया है. लखनऊ में तेजधूप पड़ रही है. तापमान 30 डिग्री से अधिक बताई जा रहा है. दोपहर की इस धूप के बावजूद बड़ी संख्या में दर्शक अटल बिहारी वाजपई इकाना स्टेडियम पहुंच चुके हैं. स्टेडियम के बाहर ऑस्ट्रेलिया से यहां आए माइकल जॉन्स ने बताया कि गर्मी बहुत ज्यादा है. फिर भी मैं अपनी टीम का समर्थन करने के लिए भारत आया हूं.

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया अपना पहला मुकाबला भारत से हार कर काफी दबाव में है. जबकि दक्षिण अफ्रीका ने अपने पहले दोनों मैच जीतकर विपक्षी टीमों पर दबाव बनाया हुआ है. पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेकर ऑस्ट्रेलिया ने यह बता दिया है कि इकाना स्टेडियम की पिच रनों से भरी हुई है. इसलिए वे दक्षिण अफ्रीका को सस्ते में समेट कर इस आसन पिच पर बेहतर बल्लेबाजी करते हुए मुकाबला जीतना चाहते हैं.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button