उत्तर प्रदेशदेवरिया

नगर भटनी में सपा के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्धघाटन

  • आपसी मतभेद व शिकवा शिकायत भूल एकजुटता दिखायें : कनकलता सिंह

भटनी-देवरिया। भटनी नगर पंचायत के विकास रोड मे सपा के चेयरमैन पद के प्रत्याशी चन्द्रकेश जायसवाल के आवास पर सपा कार्यालय का उद्धघाटन सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने फीता काटकर किया। बता दें कि इस बार समाजवादी पार्टी का टिकट चन्द्रकेश जयसवाल को मिला है और वे ज़ोर शोर चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। कार्यालय उद्घाटन के मौक़े पर देवरिया संसदीय क्षेत्र की प्रभारी पूर्व राज्यसभा सदस्य कनकलता सिंह ने सपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर पंचायत चुनाव मे आपसी मतभेद व सारे शिकवा शिकायत को भूल कर एकजुटता दिखाते हुए समाजवादी प्रत्याशी के पक्ष मे वोट करें।

सपा द्वारा किये गये किसानों नौजवानों व्यपारियो व आम जनमानस के लिये जनहित के कार्यो को लोगों को बताएं और सपा प्रत्याशी के पक्ष मे मतदान करने की अपील करे। नगर पंचायत का चुनाव कोई आम चुनाव नही है बल्कि 2024 मे होने वाले चुनाव का भविष्य तय करेगा। इसलिए सभी लोगो से अपील करती हुई कहती हूँ कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करें। उद्धघाटन कार्यक्रम के सपा प्रत्याशी चन्द्रकेश जायसवाल ने पूर्व सांसद कनकलता सिंह, जिलाध्यक्ष व्यास यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख बैतालपुर विजय प्रताप यादव, विजयशंकर यादव, अरुप श्रीवास्तव, पवन कुशवाहा, छेदीलाल यादव को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया।उदघाटन समारोह के बाद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व मे सपा द्वारा भटनी नगर मे जनसम्पर्क कर वोट की अपील की गई।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button