उत्तर प्रदेशबरेली

जिलेभर में एसएसपी ने किए बड़े पैमाने पर 23 चौकी इंचार्ज, दरोगाओ के ट्रांसफर

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता


बरेली। स्वाधीनता दिवस के मौके पर एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने 23 चौकी इंचार्ज और दरोगाओं के ट्रांसफर कर दिए। लंबे समय से जमे चौकी इंचार्ज एसएसपी के रडार पर आ गए हैं। जनसुनवाई में लापरवाही और भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर चौकी इचांर्ज को हटाया गया है। इसके बाद अब थानेदारों की बारी है।

एसएसपी ने चौकी इंचार्ज मठ सुभाष कुमार को चौकी इंचार्ज कुतुबखाना, पुलिस लाइन से वेद सिंह को चौकी इंचार्ज मठ, चौकी इंचार्ज कानूनगोयन राहुल शर्मा को चौकी इंचार्ज चौकी चौराहा, सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज नेपाल सिंह को बिहारीपुर चौकी इंचार्ज, पुलिस लाइन से पुष्पेंद्र सिंह को सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज, अशरफ खान चौकी इंचार्ज आनंद प्रकाश को प्रभारी चौकी जिला अस्पताल कोतवाली, चौकी इंचार्ज जिला अस्पताल अशोक कुमार को अशरफ खा छावनी चौकी इंचार्ज, पुलिस लाइन से जगदीश चंद्र जोशी को चौकी इंचार्ज आवास विकास और आवास विकास चौकी इंचार्ज संजीव कुमार त्यागी को थाना भोजीपुरा, पुलिस लाइन से कृपाल सिंह को चौकी कानूनगोयन और कस्बा आंवला चौकी इंचार्ज मोहित चौधरी को नकटिया कैंट, चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह को एंटी नारकोटिक्स सेल से प्रभारी चौकी कस्बा आंवला का इंचार्ज बनाया गया है।

पुलिस लाइन से हरवीर सिंह को बाभिया चौकी इंचार्ज और सचिन कुमार को बभिया से जनसुनवाई अधिकारी थाना कैंट, पुलिस लाइन से विनय कुमार को चौकी इंचार्ज सराय, भुता में कुआंटांडा चौकी इंचार्ज चंद्रवीर को चौकी इंचार्ज करगैना पुलिस लाइन से रामवीर सिंह को चौकी इंचार्ज कुआटांडा, पुलिस लाइन से महेश पाल सिंह को चौकी इंचार्ज देवरनिया, पुलिस लाइन से आदित्य सिंह को चौकी इंचार्ज सुभाषनगर, पुलिस लाइन से विजय बहादुर सिंह को थाना भोजीपुरा, राजबहादुर सिंह को थाना नगर, प्रवीण कुमार कटिहार को चौकी चौराहा से लाइन हाजिर और कमल वीर सिंह को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली तैनाती दी गई है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button