उत्तर प्रदेशगाजियाबादराज्य

काँवड़ यात्रा मार्ग पर सुगम एवं निर्बाध यातायात व्यवस्थित करने के पुख्ता इंतजाम

गाजियाबाद। काँवड़ यात्रा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन काँवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा गाजियाबाद के आम नागरिकों को सुगम एवं निर्बाध यातायात उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य काँवड़ मार्ग को कादराबाद बॉर्डर से सीमापुरी तक एकल मार्ग कर दिया गया है।मुख्य काँवड़ मार्ग पर ऐसे प्रमुख 12 चौराहों/तिराहों (इंटरसेक्शन) जहाँ काँवड़ एवं यातायात दोनों का आवागमन होता है, ऐसे स्थानों को यातायात पुलिस द्वारा प्रेशर पॉइंट्स के रूप में चिन्हित किया गया है, जहाँ से काँवड़ियों के जत्थों के आने पर यातायात को रोककर काँवड़ियों को निकाला जाता है। इन समस्त 12 प्रेशर पॉइंट्स जैसे राज चौपला, गंगनहर टी-पॉइंट, एएलटी चौराहा, घूकना मोड, मेरठ तिराहा यू-टर्न, न्यू लिंक रोड कट, हिंडन रिवर मेट्रो यू-टर्न, मोक्षधाम कनावनी कट, एवं मोहननगर पर यातायात एवं नागरिक पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को रणनीतिक रूप से तैनात किया गया है।

उपरोक्त अधिकारी/कर्मचारी दिन एवं रात्रि में सतत रूप से कार्य करते हुए अथक परिश्रम के साथ यातायात को व्यवस्थित रूप से नियंत्रित करते हुए यातायात को रोककर काँवड़ियों को सकुशल रोड पार करा रहे हैं । वर्तमान में समस्त प्रेशर पॉइंट्स पर यातायात व्यवस्था सामान्य एवं नियंत्रित है। तैनात यातायात पुलिसकर्मियों, यातायात निरीक्षकों तथा नागरिक पुलिस के अधिकारियों को काँवड़ यात्रा के दौरान अत्यधिक सतर्कता, संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ ड्यूटी संपादित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

इन व्यवस्थाओं का मुख्य उद्देश्य यह है, कि किसी भी श्रद्धालु अथवा आम नागरिक को यातायात संबंधी असुविधा या सुरक्षा समस्या का सामना न करना पड़े, और संपूर्ण काँवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराई जा सके।
यातायात पुलिस ने काँवड़ यात्रा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में आम लोगों के सहयोग की अपील की है। निर्धारित डायवर्जन प्लान का पूर्णत: पालन करें। जब तक अत्यंत आवश्यक न हो, तो घर से बाहर न निकलें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button