उत्तर प्रदेशबलिया

बलिया: परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने किया सुसाइड, परिजनों का बुरा हाल

बलिया। मंगलवार को यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के नतीजे जारी हुए थे। नतीजों में असफल रहने पर जिले में इंटरमीडिएट के एक छात्र ने सुसाइड कर लिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के बेदुआ मां अम्बा कालोनी में मंगलवार की रात भुइली गांव निवासी मनोज पांडेय के पुत्र अजय पांडेय ने सुसाइड कर लिया।

अजय इंटरमीडिएट का छात्र था और वह शहर के बेदुआ मोहल्ले में मां अम्बा कालोनी में किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई करता था। मंगलवार को इंटर का परीक्षाफल आया था, जिसमें अजय फेल हो गया था। इससे आहत होकर अजय रात में कमरे में पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुबह परिजनों का फोन न उठाने पर बगल के लोगों ने दरवाजा खोलवाने का प्रयास किया, दरवाजा न खोलने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अजय पांडेय का शव फंदे से लटका मिला। नौवजान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां व छोटी बहन का रोते-रोते बुरा हाल रहा। परिजनों ने कहा कि परीक्षा में सफल न होने से अजय काफी आहत था।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button