उत्तर प्रदेशबस्ती

रिहायशी छप्पर समेत गन्ने की पेड़ी जलकर राख

  • पड़ियापार व खिरिहवाँ में आग लगने से भारी नुकसान

बनकटी-बस्ती। बनकटी विकास क्षेत्र के दो अलग अलग थानाक्षेत्र के गांव व सीवानों में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे रिहायशी छप्पर, चरनी समेत दो बीघा गन्ने की पेड़ी जलकर राख हो गई । मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कुरियार-पड़ियापार के सिवान में अज्ञात कारणों से आग लगने से जगदीश व गिरजेश के दो बीधा खेत में लगा गन्ने की पेड़ी जलकर राख हो गया तथा आग बुझाने के लिए डिलीवरी पाइप फैला रहे गिरीश यादव का डिलीवरी पाइप भी जल गया। जिससे उनका भी नुकसान हुआ। दोनों गांव के ग्रामीणों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । वहीं लालगंज थाना क्षेत्र के खिरिहवाँ गांव में बुधवार की दोपहर 12 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग से छः रिहायसी छप्पर तथा दो पशु चरन पूरी तरह से जलकर गया।

जानकारी के अनुसार खिरिहवा निवासी साजिद के रिहायशी छप्पर में अज्ञात कारणों से आग पकड़ लिया तथा देखते ही देखते ही देखते पड़ोस के लड्डन,भोला, जमशेद,मजिबुल्लाह व आसमा खातून की रिहायसी छप्पर व दो पशु चरन जल गया । साजिद के घर आग पकड़ते ही छप्पर धू-धू कर जलने लगा । महिलाओं द्वारा शोर मचाने पर गांव के लोग बाल्टी आदि लेकर दौड़ पड़े तथा कड़ी मेनहत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई थी तथा क्षेत्रीय लेखपाल ने भी मौके पर पहुंच कर नुकसान की पड़ताल में जुट गए। आग लगने से रिहायसी छप्पर में रखा चारपाई ,तख्त,कपड़ा,साइकिल, अनाज,भूसा,जलकर राख हो गया , वहीं जानवरों को बचाने में ग्रामीण सफल रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button