उत्तर प्रदेशसुलतानपुर

सुलतानपुर : अधिवक्ताओं ने स्वामी प्रसाद का फूंका पुतला

सुलतानपुर। बल्दीराय तहसील परिसर में अधिवक्ताओं व आम नागरिकों ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ नाराजगी जताते हुए नारेबाजी की। सपा नेता द्वारा श्रीराम चरित मानस पर विवादित टिप्पणी को लेकर तहसील मुख्यालय के सामने पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया गया।

बल्दीराय तहसील मुख्यालय पर राज्यपाल को संबोधित एक चार सूत्री ज्ञापन एसडीएम बल्दीराय महेंद्र श्रीवास्तव को अधिवक्ताओं ने सौंपा। एसडीएम ने कहा कि किसी भी जाति धर्म पर टिप्पणी नहीं करना चाहिए। आम जनमानस को मिलजुलकर रहना चाहिए। बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बद्रीनाथ शुक्ला ने कहा कि सपा नेता ने करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक रामचरितमानस को बदनाम करने की कोशिश की है।

पूरे देश में सपा नेताओं को लेकर आक्रोश व्याप्त है। भगवान राम ने दलितों वनवासियों और लोगों को गले लगाया। उन्होंने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया है। रामचरितमानस पर टिप्पणी करने वालों के दिमाग में जहर भरा हुआ है। मानवाधिकार फरियादी संघ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट सर्वोदय सिंह ने कहा कि सभी धर्म अपने अपने स्थान पर सही है किसी भी धर्म पर टिप्पणी करना गलत है। सपा नेता को माफी माफी मांगना चाहिए।

यदि माफी नहीं मांगी तो इनके खिलाफ जन आंदोलन होगा। स्वामी प्रसाद के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज सिंह, ध्रुव राज पांडेय, पवन दूबे एडवोकेट, कांग्रेसी नेता आलोक श्रीवास्तव, सतीश यादव, राजेश सिंह, संजय सिंह, समीर श्रीवास्तव, श्रीकांत दुबे, आशीष सिंह, अनफॉल अहमद, करुणेश दूबे, आलोक सिंह, जेडी दूबे, अजय दूबे आदि रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button