उत्तर प्रदेशरायबरेली

रायबरेली में ऊर्जा मंत्री का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दी चेतावनी

  • उपभोक्ताओं की शिकायतों का किया निस्तारित

रायबरेली। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा बुधवार की देर रात अचानक बछरावां के विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए,यहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपभोक्ताओं की शिकायतें भी सुनी। अरविंद शर्मा ने अधिकारियों को सुधरने की चेतावनी भी दी। मंत्री को अचानक देखकर कई उपभोक्ता भी पहुंच गए और अपनी शिकायतें दर्ज कराई,जिनका उन्होंने निस्तारण करने का आदेश दिया और अधिकारियों को हिदायत दी।

औचक निरीक्षण में मनमानी बिलिंग से परेशान उपभोक्ताओं ने मंत्री को बताया कि 77 रुपया की जगह दो हजार का बिल थमा कर कर्मचारी परेशान करते हैं। इस पर भड़के मंत्री ने मौजूद अफसरों की फटकार लगा कर परेशान उपभोक्ता का बिजली बिल प्राथमिकता पर दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। लखनऊ से विद्युत उपकेंद्र बछरावां पहुंचे ऊर्जा मंत्री ने उपकेंद्र पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि शिकायतों की परेशानी का निस्तारण पूरी प्राथमिकता पर और गुणवत्ता के साथ किया जाए। इसके लिए सभी विद्युत उपकेंद्रों पर विशेष शिविर भी आयोजित कराए जाए।

बिजली बिल जमा कराने पहुंचे दुर्गनटोल मोहल्ला निवासी अशोक शुक्ला से उनकी समस्या के बारे में पूछा। उपभोक्ता ने बताया कि छह महीने पहले कनेक्शन लिया था। पहले उसका बिल 77 रुपया आता था जो अब बढ़कर 2159 रुपया हो गया है।

लगातार इसकी शिकायत करने के बाद भी अधिकारी सुनवाई नहीं करते हैं। ऊर्जा मंत्री ने उपकेंद्र में दर्ज होने वाली शिकायतों का रजिस्टर भी जांचा। मौजूद अभियंता ने बताया कि समाधान दिवस के दौरान 22 शिकायतें आई थी, इनमें से 17 का निस्तारण मौके पर ही पीड़ित की संतुष्ट के साथ कराया गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button