उत्तर प्रदेशझाँसी

राजस्थान से कम कीमत पर मिल रहा उप्र में पेट्रोल : सूर्य प्रताप शाही

  • रवि व खरीफ की फसलों की उत्पादकता में लाखों हेक्टेयर की वृद्धि

झांसी। महारानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी में आयोजित दो दिवसीय किसान मेले के शुभारंभ में किसानों व वैज्ञानिकों को संबोधित करने पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने महंगाई के सवाल पर कहा कि राजस्थान से कम कीमत पर उत्तर प्रदेश में पेट्रोल मिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि खेत तालाबों से लाखों हेक्टेयर रवि व खरीफ की फसलों के उत्पादन में वृद्धि हो गई है।

यूपी के कृषि मंत्री सूर्य शाही ने बताया कि डीजल के रेट राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, पंजाब, उड़ीसा दे 5 रुपये प्रति लीटर कम है। भाजपा सरकार ने समाजवादी पार्टी की सरकार में यूरिया पर लगे टैक्स को खत्म किया है। जिससे किसानों को राहत मिली है। योगी सरकार में हमने 50 प्रतिशत अनुदान के साथ 10 हजार से ज्यादा खेत तालाब दिए हैं। इससे लाखों हेक्टेयर में सिंचाई की सुविधा बढ़ी है।

अब पहले से ज्यादा रवि और खरीफ की उत्पादकता बढ़ गई है। प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी ने यहां बुंदेलखंड एक्सप्रेस दिया है, डिफेंस कॉरिडोर के माध्यम से यहां उद्योग आएंगे। उन्होंने बताया कि डिफेंस कॉरीडोर की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जल्द ही जमीन पर सब कुछ दिखाई देने लगेगा।

एक दिन के दौरे पर झांसी पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पत्रकारों से बातचीत में बड़ा बयान देते हुए कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था के साथ जिसने भी खिलवाड़ किया उसको मिट्टी में मिला दिया गया और हमारे मुख्यमंत्री का साफ तौर से कहना है कि यूपी में कानून व्यवस्था के साथ जो भी खिलवाड़ करेगा उसको मिट्टी में मिला दिया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री की तरफ से अपराधियों बदमाशों को कड़ा संदेश दे दिया गया है। उनके साथ सांसद अनुराग शर्मा व केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय व बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति भी मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button