उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में सुषमा खर्कवाल ने दर्ज की जीत, भाजपा ने 17 नगर निगमों में खुद को किया साबित

लखनऊ। यूपी में नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना अभी जारी है। लखनऊ समेत 9 नगर निगमों में मेयर पद पर बीजेपी ने परचम लहराया है। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी बीजेपी प्रत्याशियों ने बढ़त बना रखी है।

लखनऊ में मेयर पद की भाजपा प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल लगातार आगे चल रहीं थी। उन्होंने जीत दर्ज कर ली है। उनका मुकाबला कर रहीं सपा की वंदना मिश्रा दूसरे नंबर पर रही हैं। हालांकि अभी निर्वाचन आयोग ने परिणाम की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसके अलावा अयोध्या में भाजपा के गिरीशपति त्रिपाठी और झांसी में बिहारी लाल आर्य ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदियों के खिलाफ जीत दर्ज की है।

दरअसल, लखनऊ नगर निगम में 110 वार्ड हैं। जिसमें से कई वार्डों का परिणाम आ चुका है। रामाबाई स्थल पर मतगणना चल रही है। मेयर पद का परिणाम आ चुका है। वहीं सहारनपुर, गाजियाबाद, मथुरा और बरेली में भी भाजपा के मेयर प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button