उत्तर प्रदेशलखनऊ

स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट मौर्य ने थामा कांग्रेस का हाथ, ऊंचाहार से लड़ सकते हैं चुनाव

लखनऊ : बसपा और भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कृष्ट मौर्य ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस ज्वाइन कर लिया. वह मौजूदा समय में भाजपा में थे. उत्कृष्ट मौर्य के कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद रायबरेली की ऊंचाहार सीट को लेकर कांग्रेस की एक बड़ी जीत मानी जा रही है. भाजपा ने ऊंचाहार से समाजवादी पार्टी के मौजूदा विधायक मनोज पांडे को अपनी तरफ करके यहां से चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी को झटका दिया था. अब कांग्रेस ने उत्कर्ष मौर्य को पार्टी ज्वाइन करा कर पलटवार किया है.

कांग्रेस का मानना है कि ऊंचाहार में होने वाले उप चुनाव में वह पार्टी के प्रत्याशी हो सकते हैं. स्वामी प्रसाद के साथ ही उनके बेटे उत्कृष्ट मौर्य ने भी कुशीनगर सीट से लोकसभा चुनाव के लिए निर्धारित नामांकन किया था हालांकि बाद में उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया था.

स्वामी प्रसाद मौर्य काफी समय से अपने बेटे को राजनीति में स्थापित करना चाह रहे हैं. वह अपने बेटे को बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर ऊंचाहार सीट से चुनाव लड़ा चुके हैं. वह दो बार इस सीट से हार का सामना कर चुके हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव में स्वामी प्रसाद तीसरी बार सपा के टिकट पर अपने बेटे को ऊंचाहार से लड़ाना चाहते थे, लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें टिकट नहीं दिया था.

अखिलेश यादव ने अपने करीबी मनोज पांडे पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया और वह वहां से चुनाव जीत गए थे. अब मनोज पांडे ने लोकसभा चुनाव में पाला बदलकर भाजपाई हो गए हैं. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता का कहना है कि उत्कृष्ट मौर्य के कांग्रेस में आने से रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को फायदा होगा.

बीजेपी मनोज पांडे के पाला बदलने का जो माहौल बना रही है उसे पर यह एक काउंटर अटैक है. स्वामी प्रसाद मौर्य को यूपी में ओबीसी समाज का बड़ा नेता जाना जाता है. ऊंचाहार से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के तौर पर उत्कृष्ट वर्मा को वहां प्रत्याशी बनाया जा सकता है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button