उत्तर प्रदेशलखनऊ

परिकल्प भवन में कार्योो का स्वतंत्रदेव सिंह ने किया निरीक्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के केन्द्रीय परिकल्प निदेशालय में डिजाइन एंड प्लानिंग संभाग सहित तमाम विभागीय कार्यों का जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने निरीक्षण किया। जलशक्ति मंत्री ने केन्द्रीय परिकल्प निदेशालय के सभागार में समस्त उपस्थित अभियंताओं से परिचय जाना और विभागीय कार्यों की जानकारी ली।

तेलीबाग क्षेत्र में बने सिंचाई विभाग के परिकल्प निदेशालय में औचक निरीक्षण करने पहुंचें उप्र के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने वहां मौजूद अभियंताओं से कार्यो के संबंध में जानकारी हासिल की। विभागीय कार्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी करते हुए उन्होंने विभागाध्यक्ष अशोक सिंह से तमाम बिन्दुओं पर चर्चा की।

स्वतंत्रदेव सिंह ने कार्यालय उपस्थिति, स्वच्छता कार्य, नियमितता, आपसी संवाद को करने पर जोर दिया। विभाग के अवर अभियंता, सहायक अभियंता पद पर तैनात अभियंताओं को आगामी योजनाओं को लेकर समय का पालन करते हुए तय समय पर कार्य को करने की बात कही।

जलशक्ति मंत्री ने परिकल्प भवन से जुड़े गेस्ट हाऊस के संबंध में विभागाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। गेस्ट हाउस की सुंदरता, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने और वहां रुकने वाले अतिथियों को एक स्वच्छ सुंदर वातावरण देने का प्रयास किये जाने के निर्देश दिये।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button