उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

मोहन धनसीरा महाविद्यालय में टेबलेट वितरण समारोह का हुआ आयोजन

  • मुख्य अतिथि रहें पूर्व प्रधानाचार्य राम नरेश चौधरी

बेलहर , संतकबीरनगरः जंगल बेलहर स्थित मोहन धनसीरा महाविद्यालय राजघाट में छात्रों को मिला टेबलेट, टेबलेट पाकर छात्रों के खिले चेहरे, शिक्षा में मिलेगा बढ़ावा, पूर्व प्रधानाचार्य डाक्टर रामनरेश चौधरी रहें मुख्य अतिथि, शिक्षा पर डाला प्रकाश। बेलहर थाना क्षेत्र मोहन धनसीरा महाविद्यालय में टेबलेट का वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य रामनरेश चौधरी ने मां स्वरसती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

बच्चों को सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रधानाचार्य डाक्टर राम नरेश चौधरी कहा टेबलेट से छात्रों को शिक्षा में बढ़ावा मिलेगा गूगल की मदद से कठिन प्रश्नों का हल छात्र आसानी से कर सकते हैं विशिष्ट अतिथि के रूप में रमवापुर सरकारी के प्रधानाचार्य राकेश चौधरी ने कहा कि आधुनिक युग में डिजिटल इन्डिया को सरकार बढ़ावा देने के छात्रों को टेबलेट दे रही जिससे भारत के युवा छात्र विश्व में नाम रोशन कर सकें । विद्यालय के प्रधानाचार्य ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि काफी संख्या में छात्रों को टेबलेट दिया गया। इस दौरान डाक्टर रामनरेश चौधरी , राकेश कुमार चौधरी , अनिल चौधरी , अरविन्द चौधरी , रामदीन चौधरी इन्दजीत , मनीष सिह , श्याम सुन्दर , आदि लोग उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button