उत्तर प्रदेशफिरोजाबादराज्य

यूपी में कांवड़ यात्रा मार्ग पर मिले मांस के टुकड़े, सनसनी फैली तो प्रशासन ने उठाया ये कदम

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कांवड़ यात्रा का आयोजन धूम-धाम से हो रहा है। सावन के महीने में लाखों की संख्या में भक्त भगवान शिव पर जल अर्पित कर रहे हैं। हालांकि, इस बीच राज्य के फिरोजाबाद जिले से एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। फिरोजाबाद जिले के उत्तर क्षेत्र में कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस के टुकड़े मिलने की घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आते ही सनसनी फैल गई जिसके बाद प्रशासन ने भी तुरंत ही जरूरी कदम उठाए हैं।

क्या है पूरा मामला?

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में कांवड़ यात्रा मार्ग पर हुई इस उकसावे वाली घटना को लेकर पुलिस ने जानकारी साझा की है। पुलिस ने बताया कि “किसी शरारती तत्व ने कोटला चौराहे के ऊपर बने फ्लाईओवर से मांस के कुछ टुकड़े नीचे सड़क पर फेंक दिए थे। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने क्या कदम उठाया?

कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस के टुकड़े मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। इसके बाद प्रशासन ने तुरंत कदम उठाया और आनन-फानन में रास्ते की सफाई करवाई और स्थिति को संभाला। पुलिसकर्मियों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल एक्शन लिया। पुलिस ने उस जगह की सफाई कराई और वहां से गुजर रहे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा भी की। पुलिस ने बताया है कि जिले में हुई इस घटना में कोई भी कांवड़िया प्रभावित नहीं हुआ है।

कांवड़ यात्रा से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें

दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में दो कांवड़ियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए हैं। इसके अलावा राज्य के बाराबंकी जिले में कांवड़ियों से नशे में धुत युवकों की झड़प की खबर सामने आई है। इस घटना को लेकर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। (इनपुट: भाषा)

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button