उत्तर प्रदेशबरेलीराज्य

महानायिका प्रथम महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना अवंती बाई लोधी की मनायी गयी जंयती

ख्वाजा एक्सप्रेस संवाददाता


बरेली। ग्राम असद नगर में डॉ चंद्रभान सिंह लोधी के मंदिर पर स्थित 1857 क्रांति की महानायिका प्रथम महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर जयंती मनाई गई इसमें मुख्य अतिथि पूरन लाल लोधी प्रदेश महामंत्री भाजपा ने समाज पर शिक्षा जागरूकता और और संगठन के महत्व को बताया अवंतीबाई लोधी के इतिहास को दोहराया अजय राजपूत ने शहीदों के जीवन से सीख लेने पर प्रकाश डाला।

भाजपा मंडल अध्यक्ष तेजपाल फौजी ने उनके पद चिन्हों पर चलने की बात कही तो जिला पंचायत सदस्य धनेंद्र गुप्ता उर्फ अल्फु बाबू ने वीरांगना के साहस और शौर्य पर प्रकाश डाला नेमचंद लोधी पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने नशा मुक्ति समाज की स्थापना पर जोर डाला इस अवसर पर मदनलाल लोधी प्रधान , हरीश लोधी प्रधान , ज्ञान सिंह प्रधान, मनीष प्रधान, चौधरी गौरव सिंह, जितेंद्र कुमार गंगवार प्रधान, डॉक्टर प्यारेलाल लोधी प्रधान, रामचरण प्रधान, प्रेमपाल लोधी प्रधान, ख्यालीराम लोधी, रोशन लाल नेता एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button