उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

समाज में फैली बुराइयों को दूर करने में मददगार साबित होगी  पुस्तक “सारथी”

  • अमेज़न, फ्लिपकार्ट, नोशन स्टोर, सहित अन्य ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपल्बध हैं पुस्तक “सारथी”

संतकबीरनगर। बस्ती जिले के मूल निवासी शिक्षक डा.आशीष गौतम के पुत्र इंजीनियर मंजू आशीष बुद्धघोष ने “सारथी” पुस्तक लिखकर मिशाल पेश की हैं। यह पुस्तक अद्भुत कथा की एक झलक प्रस्तुत करती है इसमें समाज की वर्तमान में व्याप्त ऊंच नीच, जाति धर्म, सभी कुरितियों पर को खत्म करने का प्रयास कर मानवता की बात की गयी है।

इस पुस्तक में उन्होंने मानवीय अनुभवों,धर्म और प्रेम के उच्चारण को सुन्दरता के साथ समेटा है। सारथी नामक पुस्तक का प्रकाशन 13 अप्रैल 2023 को नोशन प्रेस द्वारा किया गया। पुस्तक के लेखक मंजू आशीष बुद्धघोष बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक व्यक्तिगत भावनाओं को एक कहानी में उकेरा गया है जिसमें प्रेम, वैराग्य, मित्रता,मानवता,और अद्वैत की विभिन्न पहलुओं को छूने का प्रयास किया गया है।

इस पुस्तक में बुद्धघोष ने भारतीय संस्कृति के आधार पर उन्हें लिखा है। पिता डॉ आशीष कुमार गौतम जो लेखन के लिए विक्रमशिला विश्वविद्यालय से मानद डॉक्ट्रेट की उपाधि से सम्मानित हैं। इनके द्वारा लिखी तमाम कहानी लेख व कविताये लिखी गयी हैं। उन्होंने बताया दादा शबाबूराम गौतम जिन्होंने लेखन विधा की नीव रखी इनके द्वारा लिखी गई कहानिया समाज में व्याप्त विभिन्न बुराइयों पर करारा प्रहार साबित हुई हैं।

उन्होंने बताया कि उनके नाना स्व.मुन्नी लाल जी एक बेहतरीन इंसान होने के साथ ही समाज सेवी भी थे, और उनकी मित्रता से ही प्रेरणा लेकर उन्होंने यह कहानी लिखी है। उनके चाचा अज्ञेय जी ने भी उनपर गहरी छाप छोड़ी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व मंत्री कल्पनाथ बाबू,प्रेमसागर,चन्द्रप्रकाश,अरुण कुमार, मुख्तार आलम,अनु साधना,आराधना,अर्चना,प्रेम कुमार,डा.वी के वर्मा ने बुद्धघोष को शुभकामनाएं दी हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button