उत्तर प्रदेशबाराबंकी

ईद मिलन का सिलसिला जारी! पँहुचे कैबिनेट मंत्री

  • सुमेरगंज में आयोजित ईद मिलन समारोह में बधाई देने पंहुचे कैबिनेट मन्त्री धर्मपाल सिंह
  • स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गुलाब देवी भी रही उपस्थित

बाराबंकी: सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को लेकर चलने वाली भाजपा के तमाम मंत्री जहाँ धरातल पर उतर कर निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे रहे है वही सामाजिक स्तर पर विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रम में पँहुच कर आम जनमानस से सीधा संवाद भी कर रहे।

बाराबंकी जनपद के सुमेरगंज स्थित अनादि टीवी न्यूज़ चैनल के ब्यूरो हेड शाहिद सिद्दीकी द्वारा आयोजित ईद मिलन समारोह में पंहुचे कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय लोगो से बातचीत की, उन्हें योगी सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं के समान रूप से वितरित किये जाने की बात भी बताई। अल्पसंख्यक विभाग मंत्री के तौर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास में विश्वास रखती है और इसी क्रम में सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं समाज के हर तबके को एक रूप से दी जा रही है।

ईद मिलन कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गुलाब देवी भी मौजूद रही। उन्होंने परिवारीजनों को ईद की बधाई दी और कहा प्रदेश की योगी सरकार सिर्फ विकास में विश्वास रखती है जिसका परिणाम 2022 के चुनाव में सामने आ चुका है। इस दौरान उपजिलाधिकारी रामसनेहीघाट, तहसीलदार रामसनेहीघाट, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं क्षेत्र के तमाम पत्रकारगण तथा स्थानीय जन मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button