उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पीपीएस वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मोहा मन

शोहरतगढ़। पीपीएस पब्लिक स्कूल गड़ाकुल परिसर मे दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम के पहले दिन बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत नवीन कुमार श्रीवास्तव, शिव प्रसाद वर्मा,रवि अग्रवाल,राजकुमार मोदनवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर किया।बालिकाओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के द्धारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता में प्रबंधक पाटेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव ने किया।

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्यामसुंदर चौधरी व सौरभ गुप्ता।विशिष्ट अतिथि शैलेन्द्र कुमार कौशल रहे। मुख्य अतिथि श्याम सुंदर चौधरी ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा व संस्कार उसके ख़ुद के जीवन की ही नहीं बल्कि पूरे समाज की दिशा और दशा तय करते हैं। बच्चों में शिक्षा, संस्कार व शिष्टाचार उनके माता-पिता से आते हैं और इनको विकसित करने में उनकी बहुत बड़ी भूमिका होती है।स्कूलों मे  दी गई शिक्षा व्यक्ति के साथ आजीवन रहती है इसलिए बच्चों को सही दिशा देना बहुत ज़रूरी है। । इस अवसर पर विद्यालय परिवार के द्धारा बैज लगाकर,माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देवा रे देवा (गणेश) आर्यन श्रीवास्तव, संस्कार, मोहित, प्रियांशु,आकाश, अहमद, इरशाद, रौनक, अमित, आयान,  युवराज,अंश,कालो के काल महाकाल काजल, मानसी,माया, निशा,सृष्टि, डांस कान्हा छोड़ न कलाई अंकिता,आंचल आदि बालक बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।सांस्कृतिक कार्यक्रम मे मौजूद अतिथियों ने स्कूली बच्चों के परफॉर्मेंस की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद इमरान खान,रविकांत गौड़,नूरुल अख्तर, आराधना व मिनाक्षी ने किया।इस दौरान श्याम सुंदर चौधरी,रवि अग्रवाल, नवीन कुमार श्रीवास्तव, सौरव गुप्ता, शैलेंद्र कुमार, सर्वेश सिंह, मनोज गुप्ता, अब्दुल वहीद, शिव प्रसाद वर्मा, राजकुमार मोदनवाल, राम नगीना सिंह ,शंभू दुबे, रवि सिंह,अमरदीप चौधरी, मेजर सिंह चौहान ,राम अचल श्रीवास्तव, कृष्ण देव मिश्रा, पाटेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव, सूरज कांत उपाध्याय, कैलाश पाठक, दिनेश, राकेश, विजय चौधरी, सिराज अली, राहुल चौधरी, शुभम, अर्जुन चौधरी, अध्यापिका  रीना श्रीवास्तव, रेनू वर्मा, सविता वर्मा, पूनम, फिरदौस बानो, सुनीता, अर्चना, सौम्या ,पुष्पा, सृष्टि ,कोमल आदि लोग मौजूद रहे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button