उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

परीक्षाफल सुनकर और अंकपत्र पाकर बच्चों के खिले चेहरे

सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र बर्डपुर के अन्तर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा चौधरी में शिक्षा सत्र के अन्तिम दिन सभी छात्र छात्राओं को परीक्षाफल घोषित करके अंकपत्र देकर उनके उन्नति और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। प्रधानाध्यापक कलीमुल्लाह ने कक्षा 8 के बच्चों को अन्यत्र विद्यालय में उच्च शिक्षा ग्रहण करने  के लिए शुभकामनाएं देते हुए सदैव  पूरे लगन और मेहनत से पढ़ाई करने का सुझाव दिया।

उन्होंने कहा कि जो बच्चे प्रथम आए हैं, उनके सामने चुनौती है, उन्हें सदैव प्रथम आने के लिए निरन्तर मेहनत करना होगा। और जो बच्चे द्वितीय और तृतीय स्थान लाए हैं उन्हें उच्च कक्षाओं में प्रथम स्थान पाने का लक्ष्य निर्धारित करके मेहनत करना होगा।

मेहनत करने वाले कभी असफल नहीं होते। सभी छात्र छात्राओं को परीक्षाफल सुनाने के बाद अंक पत्र वितरित किया गया, और बच्चों को  मिष्ठान और पुरस्कार देकर विद्यालय से कक्षा 8 पास सभी बच्चों को नम आंखों से विदा किया गया। और उनके उत्तरोत्तर उन्नति और उज्जवल भविष्य की कामना की गई। उक्त अवसर पर कविता चौधरी, नीलम देवी, मोहम्मद काशिफ, राम बचन, निर्मला देवी, सरस्वती देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button