उत्तर प्रदेशहरदोई

हरदोई में आग से कई घरों की गृहस्थी जलकर राख

बिलग्राम / हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरैला निवासी चरन सिंह के घर में अज्ञात कारणों से दोपहर लगभग 12 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास के कमलेश, भूप सिंह,अमित कुमार,गौरी शंकर,गंगा देवी,सुनील कुमार और महेंद्र पाल के घर में आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया। तेज लपटों के साथ घरों को जलता देख ग्रामीणों ने मौके पर आग बुझाने का भरकस प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया है। सूत्रों द्वारा बताया गया है कि कमलेश, चरन सिंह, भूप सिंह,अमित कुमार, गौरीशंकर, श्रीमती गंगादेवी, सुनील कुमार, महेंद्र पाल के घर में रखे जेवरात व कपड़े व नगदी सहित लगभग सभी का लाखों रुपये मूल्य का नुकसान  हो गया है। मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल ने पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आंकलन किया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button