उत्तर प्रदेशजौनपुर

अस्पताल में सो रहे डॉक्टर को बदमाशों ने गोलियों से भूना, तीसरी मंजिल पर जाकर मारी पांच गोलियां

जौनपुर: जिले में अस्पताल में सो रहे एक डॉक्टर को बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर डाला. बदमाशों ने डॉक्टर को पांच गोलियां मारी और फरार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की. घटना चार जनवरी की रात दो बजे की है. बताया गया कि यह वारदात तीन बदमाशों ने अंजाम दी है. पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने तीसरी मंजिल पर जाकर वारदात को अंजाम दिया.

जौनपुर जिले के जलालपुर क्षेत्रान्तर्गत जलालपुर चौराहे के पास साई चिकित्सालय है. इस अस्पताल में ही डॉ टीडी सिंह पटेल का आवास भी है. बीती देर रात अज्ञात तीन बदमाशों ने अस्पताल में घुसकर सो रहे डॉ टीडी सिंह को गोलियों से छलनी कर डाला. हत्या करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. आनन-फानन में परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

वहीं, डॉक्टर की हत्या की सूचना मिलते ही परिजन बेहाल हो गए. वहीं, सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के संबंध में सीओ केराकत गौरव कुमार वर्मा ने बताया कि जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर चौराहे पर 4 जनवरी को रात्रि लगभग दो से सवा दो बजे के करीब तीन अज्ञात बदमाशों ने घर मे घुसकर साई क्लीनिक के प्रबंधक डॉ टीडी सिंह पटेल को गोली मार दी. बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है. जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button