उत्तर प्रदेशकानपुर

कलम भी इनकी व पेपर भी इनका, लेकिन अदालत सबकी है : इरफान सोलंकी

  • महाराजगंज जेल में बंद विधायक इरफान की कानपुर कोर्ट में हुई पेशी

कानपुर। विधवा महिला के प्लाट पर आगजनी और फर्जी आधार कार्ड के जरिये हवाई यात्रा करने व गैंगस्टर के मामले में सपा विधायक इरफान सोलंकी की बुधवार को कोर्ट में पेशी हुई। विधायक ने मीडिया से बातचीत करते हुए सरकार पर आरोप लगाया कि कलम भी इनकी, पेपर भी इनका जो चाहे लिख ले, लेकिन अदालत सबकी है। अदालत से न्याय की पूरी उम्मीद है।

महाराजगंज जेल में बंद सीसामऊ सीट से सपा विधायक इरफान सोलंकी को 13 दिन बाद बुधवार को कानपुर लाया गया। भारी सुरक्षा के बीच पुलिस ने विधायक को सीधे एमपीएमएलए कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में उनके भाई रिजवान सोलंकी को भी पेश किया गया, जो कानपुर जेल में बंद है।

एसीएमएम तृतीय आलोक यादव की कोर्ट में पेश होने के बाद विधायक को प्लाट पर आगजनी और फर्जी आधार कार्ड के जरिये हवाई यात्रा मामले में 14 दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। वहीं गैंगस्टर के मामले में एक महीना की न्यायिक अभिरक्षा में महाराजगंज जेल भेजा गया।

भारी सुरक्षा के साथ पुलिस ने विधायक को गाड़ी पर बैठाकर महाराजगंज के लिए रवाना हो गयी। इस दौरान विधायक ने संक्षिप्त मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है, क्योंकि न्यायालय सबकी है। रही बात मुकदमों की तो सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कलम भी इनका, पेपर भी इनका, चाहे जो भी लिख लें।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button