उत्तर प्रदेशलखनऊ

बढ़ रहे तापमान ने बढ़ाई परेशानी, सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रहा झांसी का

लखनऊ। तापमान शुष्क होने के साथ ही पारा बढ़ता जा रहा है। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ गयी हैं। सब्जियों की खेती करने वाले भी परेशान हैं, क्योंकि गर्मी ज्यादा बढ़ने के कारण खेत में नमी की कमी हो जा रही है। स्थिति यह रही कि प्रदेश के कई जगहों का अधिकतम तापमान 44 के आसपास रहा। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान झांसी का 45.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा शुक्रवार को दी गयी जानकारी के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान झांसी का 45.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं कानपुर का 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं बांदा का 43.8, हमीरपुर का 43.2 डिग्री, इटावा का 44.6 डिग्री, आगरा का 45.5, प्रयागराज का 44.3, फतेहगढ़ का 44.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं प्रदेश में न्यूतम तापमान सबसे कम 21 डिग्री सेल्सियस इटावा का रहा। इसके बाद मुजफ्फरनगर का 21.8 डिग्री, मेरठ का 23.7, कानपुर का 28.7, प्रयागराज का 27, गोरखपुर का 27.8, बलिया का 29 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

वहीं शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे तक प्रयागराज का तापमान 35.2 डिग्री, बहराइच का 32.4 डिग्री, बरेली का 32.4 डिग्री, फुर्सतगंज का 34.2 डिग्री, गोरखपुर का 32 डिग्री, झांसी का 37 डिग्री, लखनऊ का 33.4 डिग्री, मेरठ का 33.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। शुक्रवार को सबसे ज्यादा आर्द्रता 71 प्रतिशत बहराइच का रहा। इसके बाद प्रयागराज का 46 प्रतिशत, बरेली का 45 प्रतिशत, फुर्सतगंज का 41 प्रतिशत, गोरखपुर का 70 प्रतिशत, झांसी का 26 प्रतिशत, लखनऊ का 50 प्रतिशत, मेरठ का 39 प्रतिशत आर्द्रता रही।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button