उत्तर प्रदेशबदायूं

बदायूं: गंगा नदी में चार बच्चे डूबने से हड़कंप, तलाश जारी

बदायूं: जिले के उसहैत और सहसवान क्षेत्र में गंगा नदी में चार बच्चे डूब गए. इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई है, जबकि दो की तलाश जारी है. इन दो अलग-अलग घटनाओं से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. बता दें कि जनपद के उसहैत इलाके में दो सगी बहनें गंगा में डूब गईं, जिसमें से एक का शव बरामद किया गया है. वहीं, दूसरी बच्ची की तलाश जारी है.

इसी तरह सहसवान इलाके में भी दो बच्चे गंगा में डूब गए, जिसमें से एक बच्चे का शव मिला और दूसरे बच्चे की तलाश जारी है. जिले के उसहैत थाना क्षेत्र इलाके के खजुरा नगला निवासी अशोक की दो बेटियां उन्हें खेत से खाना दे कर वापस लौट रही थीं. इस दौरान वे गंगा नदी में डूब गईं. वे दोनों सगी बहनें थीं. दोनों बहनों में से एक का शव गंगा से निकाल लिया गया है. जबकि, दूसरी बहन की तलाश जारी है.

वहीं, दूसरी तरफ सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसोलिया निवासी शादान और फरदीन भी अपने-अपने पिता को खेत पर खाना देने जा रहे थे. दोनों गंंगा के उछले हिस्से में उतरकर जाने लगे.इसी बीच दोनों तेज बहाव आने से दोनों बच्चे बह गए. इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और बच्चों की तलाश में जुट गया. देर शाम फरदीन का शव गंगा से निकाल लिया गया है. लेकिन, दूसरे बच्चे का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है.

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button