उत्तर प्रदेशबरेली

संबंध बनाने से इनकार करने पर महिलाओं को मार डालता था, सीरियल किलर हर बार अपनाता था एक ही तरीका; पूरी कहानी जान हिल जाएंगे

बरेली: पिछले एक साल से महिलाओं की लगातार हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि वह महिलाओं को अकेला देख उनसे संबंध बनाने के लिए कहता था। जब महिलाएं मना कर देती थीं तो वह उनकी हत्या कर देते था। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने 2100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले, डेढ़ लाख मोबाइल नंबर का डाटा सर्च किया और स्कैच तक जारी किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया जा सका।

6 हत्याओं की बात कबूली

दरअसल, पुलिस की पूछताछ में इस साइको किलर ने 6 महिलाओं की हत्या की बात कबूली है। बरेली में पिछले 1 साल में हुई 9 महिलाओं की हत्या के खुलासे के लिए पुलिस ने एड़ी से लेकर चोटी तक का जोर लगा रखा था। जिसके बाद आखिरकार बरेली पुलिस को कामयाबी मिल गई। पुलिस ने एक साइको किलर को गिरफ्तार किया है जो महिलाओं को अकेला पाकर उनसे सेक्स करने को कहता था और जब वह इंकार करती थी तो उन्हीं की साड़ी से गला दबाकर मौत के घाट उतार देता था।

एक साल में 9 महिलाओं की हत्या

बरेली पुलिस की गिरफ्त में खड़ा साइको किलर कुलदीप नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाकरगंज गांव का रहने वाला है। ये साइको किलर पिछले 1 साल से शाही और शेरगढ़ थाना क्षेत्र में सनसनी फैलाए हुआ था। ये महिलाओं को उन्हीं की साड़ी से गर्दन दबकर मौत के घाट उतार देता था। पिछले 1 साल में शाही और उसके आस पास के क्षेत्र में 9 महिलाओं की हत्या हुई थी। सभी महिलाओं की गर्दन दबाकर हत्या की गई थी। इससे इस बात का तो पुलिस को अंदाजा हो गया था कि इन सब हत्याओं को अंजाम देने वाला कोई एक ही व्यक्ति है।

पुलिस ने शुरू किया ‘ऑपरेशन तलाश’

एसएसपी अनुराग आर्य ने आज पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि महिलाओं की हत्याओं के खुलासे के लिए एक वॉर रूम तैयार किया गया था। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों का संज्ञान लिया गया। इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन तलाश’ नाम दिया गया। घटना का खुलासा करने के लिए 22 टीमों का गठन किया गया। 25 किलोमीटर एरिया को व्यास बनाकर लगभग 1500 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, जबकि 600 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। इसके अलावा डेढ़ लाख मोबाइल नंबरों का डाटा लेकर सर्विलांस की मदद ली गई।

सादी वर्दी में लगाई गईं महिला पुलिसकर्मी

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि खुलासे के लिए पुलिस को किसानों के रूप में लगाया गया। खुफिया कैमरे लगा कर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। लोगों से बातचीत के आधार पर स्कैच जारी किया गया। महिला पुलिसकर्मियों को सादी वर्दी में लगाया गया। महिला पुलिसकर्मी को खेत में अकेले सादी वर्दी में भेजा गया और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी साइको किलर को धर दबोचा गया।

इस वजह से करता था हत्याएं

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी साइको किलर के पिता ने दो शादी की थी। साइको किलर कुलदीप की मां को उसकी सौतेली मां बहुत पिटवाती थी, जिस वजह से उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद कुलदीप महिलाओं से कुंठा रखने लगा था। कुलदीप की शादी हुई तो वो अपनी पत्नी को भी मारता पीटता था, जिस वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद कुलदीप इधर-उधर अपनी रिश्तेदारी में रहता था। कुलदीप ने पहली घटना को जून 2023 में अंजाम दिया था, जिसके बाद वो लगातार महिलाओं की हत्या करता रहा।

अलग-अलग जगहों पर रहता था आरोपी

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी को घटना स्थल पर ले जाकर सीन रीक्रिएट कराया गया। उससे पता चला कि वो किस तरह से वारदात को अंजाम देता था। कुलदीप को पकड़ना पुलिस के लिए आसान नहीं था, क्योंकि वो हत्या करने में किसी तरह के हथियार का इस्तेमाल नहीं करता था। वो अपने साथ मोबाइल भी नहीं रखता था। इतना ही नहीं वो एक जगह रहता भी नहीं था, वो अपनी अलग-अलग रिश्तेदारियों में रहता था। कुलदीप ऐसी महिलाओं को निशाना बनाता था जो खेत में अकेले काम करती थीं।

तीन हत्याओं का खुलासा बाकी

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अभी तक 6 हत्याओं को करना कबूला है। पुलिस रिमांड पर लेकर उससे अन्य 3 महिलाओं की हत्याओं के बारे में पूछताछ करेगी। आरोपी को प्रेस कॉन्फ्रेंस में लाने के लिए पुलिस को बहाना करना पड़ा। पुलिस ने आरोपी से कहा कि तुम्हारी शादी करवा देंगे, तुम्हें तुम्हारे तिलक में लेकर चल रहे हैं। जिसके बाद पुलिस उसे प्रेस कांफ्रेंस में लेकर आई।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button