उत्तर प्रदेशसंतकबीरनगर

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को दिया शिकायती पत्र, लगाई न्याय की गुहार

संतकबीरनगर। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर ग्राम पंचायत मदाइन निवासी वासिउल्लाह पुत्र इस्लाम ने पहुचकर पुलिस कप्तान को एक शिकायती पत्र देकर गाँव के ही कुछ लोग पर गम्भीर आरोप लगाया हैं। उन्होंने पत्र में लिखा हैं कि गांव में कुछ दिन पहले कोटे चयन हेतु खुली बैठक आहूत कि गई थी जिसमे मेरे भाई समीउल्लाह पुत्र मो.इस्लाम एवं इम्तियाज पुत्र अब्दुल वहीद आवेदन इच्छुक थे। किंतु कोरम के अभाव के कारण बैठक स्थगित कर दी गई थी। जिससे इम्तियाज मेरे भाई से काफी नाराज था और मौके की तलाश कर रहा था। उसके दूसरे दिन को सुबह 9 बजे के बीच मेरा भाई बाग में चाय की दुकान के पास खड़ा था तभी इम्तियाज अपने साथ मो.शोएब,सुहेल अहमद,अब्दुल वाहिद उर्फ लंगाड, मो.हददीभ उर्फ झिंकु,करम हुसैन, अहमद हुसैन,राजू,तौवाब के साथ एक राय होकर अर्टिका कार में लाठी डंडा रॉड कट्टा भरकर जान से मारने की नीयत से मेरे भाई समीउल्लाह पर हमला कर दिया था।

मेरे भाई के सिर पैर शरीर पर बुरी तरह मारने लगे वे लोग भद्दी भद्दी गाली भी देने लगे साथ मे जान से मारने की धमकी देने लगे कि यह मर जायेगा तो गाँव का कोई दूसरा कोटा लेने की हिम्मत नही कर पायेगा मैं वहाँ पहुचा मुझे देखकर कट्टे से फायर करने लगे जिसके बावत थाना दुधारा ने गम्भीर धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। वही पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा न्यायालय से एन बी डब्ल्यू का आदेश लाने के बाद भी मुलजिम खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार मेरे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ऐसी स्थिति में उन लोगो को गिरफ्तार होना आवश्यक है। वही पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाते हुए चौकी इंचार्ज बाघनगर मुल्जिमों की लगातार मदद कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पुलिस कप्तान से गिरफ्तारी की मांग की गयी है। उन्होंने आस्वासन देते हुए कहा कि जाँच कराकर कार्यवाही की जायेगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button