उत्तर प्रदेशराज्यलखनऊ

‘मॉडल चाय वाली’ का गिरेबान पकड़कर घसीटा, आधी रात को मारा-पीटा; पुलिस की बदसलूकी का VIDEO वायरल

लखनऊ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसकी पूरे सोशल मीडिया में जमकर चर्चा हो रही है। मॉडल से चाय वाली बनी सिमरन गुप्ता के साथ पुलिस की नोंकझोंक हुई है। सिमरन गुप्ता ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि पुलिसकर्मी उसके स्टॉल पर न केवल बदसलूकी करते हैं, बल्कि सरेआम उसके कपड़े पकड़कर घसीटते और मारपीट करते नजर आते हैं। सिमरन पर आरोप है कि कई बार चेतावनी देने के बावजूद रात 12 बजे के बाद दुकान खोल रखी थी।

क्या है पूरा मामला?

रविवार रात लगभग 12 बजे सिमरन अपनी दुकान पर थी, तभी आधी रात को मड़ियांव थाना पुलिस आई। पुलिस से सिमरन की कुछ बात हुई और इसके बाद अचानक दोनों में झड़प होने लग गई। महिला पुलिसकर्मी ने सिमरन को कपड़े के साथ पकड़कर जबरदस्ती खींचा और दुर्व्यवहार किया। यह पूरा घटनाक्रम वहां एक कार में बैठे व्यक्ति ने कैमरे में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो अब वायरल हो चुका है। सिमरन का आरोप है कि पुलिस ने अवैध वसूली की मांग की और इनकार करने पर उसे गालियां दीं, कपड़े खींचे और मारपीट की।

कौन है लखनऊ की मॉडल चाय वाली?

सिमरन गुप्ता मॉडलिंग भी कर चुकी है। वह मिस गोरखपुर रह चुकी है और लखनऊ में भी काफी फेमस है। वह इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर ‘मॉडल चाय वाली’ के नाम से स्टॉल चलाती हैं। सिमरन बहुत कम समय में लखनऊ में चर्चित हो गईं। हर कोई उसे जानने लग गया। सिमरन के पिता राजेंद्र गुप्ता शारीरिक और मानसिक रूप से विकलांग हैं। पिता की बीमारी, आर्थिक तंगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों ने सिमरम को मॉडलिंग छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। कोविड के दौरान नौकरी भी छूट गई और इसके बाद उसे ग्रेजुएट चायवाली से प्रेरणा मिली।

रोजाना कितना कमाती है मॉडल चाय वाली?

पहले उसने गोरखपुर विश्वविद्यालय के पास स्टॉल लगाया और फिर लखनऊ में ‘मॉडल चाय वाली’ के नाम से नया बिजनेस शुरू किया। सिमरन का कहना है कि वह रोजाना करीब 3-4 हजार तक कमा लेती हैं, जिससे उनके परिवार का खर्च चलता है। लेकिन अब पुलिसिया अत्याचार के खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई की मांग कर रही हैं।

घटना का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था-

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button