उत्तर प्रदेशलखनऊ

एक साथ एक मंच पर उतरेंगे उ.प्र. के 75 जिलों के स्वर

  • आज़ादी के 75वें साल में अमृत महोत्सव के तहत लखनपुरी में 28 सितम्बर को होगा मेगा कन्सर्ट

लखनऊ। आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत वाईब्रेंट फोक आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी, लखनऊ की ओर से 28 सितम्बर को राज्यस्तरीय मेगा कंसर्ट आयोजित किया जाएगा। जिसमें भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से एक प्रतिष्ठित महिला लोक गायिका को आमंत्रित किया गया है। कन्सर्ट का आयोजन लखनपुरी के गोमती नगर स्थित उ.प्र. संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे जी महाराज ऑडिटोरियम में होगा। यह जानकारी कन्सर्ट की संयोजिका एवं प्रसिद्ध लोक गायिका वंदना मिश्रा ने दी।

उन्होंने बताया कि यह अपने ढंग का प्रदेश का यह पहला आयोजन होगा, जिसमें अपनी संकृति के संरक्षण के साथ ही महिला सशक्तिकरण की आवाज भी बुलंद होगी। कन्सर्ट के बहुत से जिलों की गायिकाओं के गीत प्राप्त हो गए हैं। जल्दी ही बाकी जिलों की प्रविष्टियां प्राप्त हो जाएंगी।

वंदना ने बताया कि कन्सर्ट में प्रदेश के मुख्यमंत्री, राज्यपाल सहित दोनों उपमुख्यमंत्रियों सहित कई कैबिनेट मंत्रियों और शहर के गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेगा कंसर्ट में 18 से 90 साल तक की महिला शास्त्रीय, उपशास्त्रीय और लोक गायिकाओं को आमंत्रित किया जा रहा है। उनका प्रयास होगा कि हर जिले की मधुर आवाज को मंच पर पूर्ण सम्मान मिले। देश की आजादी में जिस तरह प्रदेश के हर जिले की अपनी अलग और महत्वपूर्ण भूमिका रही है, उसी तरह इस मेगा कंसर्ट में हर जिले के मधुर स्वरों को एक मंच पर लाकर उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों और क्रान्तिकारियों को स्वरों के साथ नमन किया जाएगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button