उत्तर प्रदेशलखनऊ

राजधानी लखनऊ समते प्रदेशभर में सर्दी का सितम जारी, जानें कब मिलेगी ठंड से राहत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ समेत पूरे यूपी में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई। बर्फीली हवा से व्याप्त गलन और कंपकंपी से हाड़ कांपते रहे। मौसम विभाग ने 10 जनवरी तक प्रदेशभर में शीतलहर की चेतावनी दी है। 28 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे व शीतलहर का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा 30 जिलों में घने कोहरे के साथ शीतलहर का यलो अलर्ट है।

तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। हालांकि बुधवार से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। कोहरे में भी कुछ कमी आएगी। रविवार को तीन डिग्री पारे के साथ अयोध्या प्रदेश में सबसे सर्द रहा। एक दिन पहले दो डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे सर्द रहे कानपुर में पारा 3.2 डिग्री रहा।

कब मिलेगी ठंड से राहत

विशेषज्ञों के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ 10 जनवरी की रात से आएगा जिससे मौसम बदलेगा। 11 से 13 जनवरी के बीच हवा की दिशा बदलेगी तो ठिठुरन भरी ठंड से भी थोड़ी राहत मिलेगी।

लखनऊ में नौवीं से 12वीं तक के छात्र सिर्फ परीक्षा देने के लिए जाएंगे स्कूल

लखनऊ में आठवीं कक्षा तक के सभी बोर्ड के विद्यार्थियों की 14 जनवरी तक छुट्टी रहेगी। नौवीं से 12वीं कक्षा के ऐसे विद्यार्थी जिनकी प्री बोर्ड या प्रयोगात्मक परीक्षा चल रही है उनके लिए 10 से दो बजे तक स्कूल खुलेंगे। डीएम ने शीतलहर को देखते हुए यह निर्देश जारी किए है। परीक्षा नहीं होने पर नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों की नौ से 11 जनवरी तक छुट्टी रहेगी। केवल आनलाइन कक्षाएं चलाई जा सकती हैं। स्कूलों को परीक्षा के दौरान छात्रों को ठंड से बचाने का उपाय करने होंगे। यूनिफार्म अनिवार्य नहीं होगी।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button