उत्तर प्रदेशलखनऊ

‘‘ऋषि का सद्ज्ञान मनुष्य को नर से नारायण बना सकता है’’: उमानंद शर्मा

  • गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत में 376वाँ युगऋषि ऋषि वाङ्मय की स्थापना

लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘‘जी.एस.आर.एम. मेमोरियल कालेज ऑफ नर्सिगं कानपुर रोड, लखनऊ’’ के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 376वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट गायत्री मंदिर इन्दिरा नगर लखनऊ के सक्रीय कार्यकर्ता श्री हंस जी ने अपने पूर्वजों की स्मृति में तथा श्री उमानंद शर्मा ने छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।

इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा ऋषि का सद्ज्ञान मनुष्य को नर से नारायण बना सकता है। हर जीवन जागृत आत्मा को ज्ञान यज्ञ के क्षेत्र में पुरुषार्थ करना चाहिये। इस अवसर पर पी.डब्लू.डी. के पूर्व ई.एन.सी. श्री वी.के. श्रीवास्तव, संस्था के निदेशक डॉ. एस.के. सिंह, ने भी अपने विचार रखे तथा प्रधानाचार्या डॉ. लुबना, ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर श्री उमानंद शर्मा, श्री वी.के. श्रीवास्तव, श्री हंस जी, डॉ. एस.के. सिंह, डॉ. दीपक शर्मा, प्रधानाचार्य जी.एस.आर.एम. मेमोरियल पी.जी. कालेज, डॉ. लुबना सहित छात्र-छात्रायें, संकाय सदस्य मौजूद थे।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button