उत्तर प्रदेशकुशीनगरबड़ी खबर

घर की छत पर युवक ने फहराया पाकिस्तानी झंडा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कुशीनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर में हर घर तिरंगा फहराने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच कुशीनगर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक के घर पर पाकिस्तानी झंडा लगा हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की जानकारी होने पर पुलिस हरकत में आई और युवक पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मामला कुशीनगर जिले के तरयासूजान थाना क्षेत्र के बेदूपार गांव का हैं, जहां सलमान नाम के युवक ने अपने घर की छत पर पाकिस्तानी झंडा लगा दिया। जानकारी होने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। जिसके बाद लोगों ने सलमान का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ-साथ स्थानीय पुलिस को भी इसकी सूचना दी। जानकारी होने पर पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक के घर पर लगे पाकिस्तानी झंडे को उतरवाया और सलमान को हिरासत में ले लिया।

इस मामले पर सलमान के घर वालों ने कहा कि हम लोगों ने कई बार मना किया उसके बावजूद भी वह नहीं माना। परिजनों ने बताया कि इस पर घर वालों से काफी नोकझोंक भी हुआ, जिसके बाद सलमान शांत हो गया लेकिन न जाने कब उसने छत पर चढ़कर पाकिस्तानी झंडा फहरा दिया। इसके बाद जब गांव वालों ने देखा तो उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद आरोपी सलमान को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

क्या बोले पुलिस अधिकारी

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, जिसमें स्थानीय पुलिस को सूचना देकर तत्काल प्रभाव से सलमान के घर पर लगे पाकिस्तानी झंडे को उतरवाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button