उत्तर प्रदेशलखनऊ

युवा वर्ग कृषि कार्य को सम्मानजनक महसूस नहीं करता: अपर मुख्य सचिव

लखनऊ। चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय आर. भूसरेड्डी ने शनिवार को कहा कि गन्ना विकास विभाग गन्ना कृषकों की आय बढ़ाने के लिए विभागीय योजनाओं और गतिविधियों के माध्यम से निरन्तर प्रयास कर रहा है। वर्तमान में युवा वर्ग खेती से विमुख होकर छोटे-मोटे रोजगार के लिए शहर की ओर पलायन कर रहे हैं क्योंकि युवा वर्ग कृषि कार्य को सम्मानजनक महसूस नहीं करता है।

डालीबाग स्थित गन्ना आयुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित प्रगतिशील युवा गन्ना किसान संवाद कार्यक्रम में संजय भुसरेड्डी ने कहा कि गन्ना विकास विभाग द्वारा युवाओं को सम्मानजनक रूप से गन्ना खेती से जोड़ने के लिए पहल की गयी है। युवा गन्ना किसानों द्वारा गन्ने की खेती को आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से करते हुए जिले परिक्षेत्र एवं राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया जा रहा है। इससे गन्ने की खेती में नवोन्मेषी तकनीकों के प्रयोग को बढ़ावा मिल रहा है एवं अच्छे उत्पादन के फलस्वरूप युवा गन्ना किसानों की आय बढ़ने से उनका पूरा परिवार आर्थिक एवं सामाजिक रूप से उन्नति कर गरिमामय जीवनयापन कर रहा है।

उन्होंने कहा कि युवा गन्ना किसानों को गन्ने की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिये विभाग द्वारा राज्य गन्ना प्रतियोगिता एवं उत्कृष्ट कार्य योजना के अन्तर्गत युवा गन्ना किसान नाम से एक नया संवर्ग बना दिया गया है जिससे प्रगतिशील युवा गन्ना किसानों को राज्य स्तर पर पहचान मिल सके। युवा संवाद कार्यक्रम के समापन के समय प्रबन्ध निदेशक रमाकान्त पाण्डेय द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए युवा गन्ना किसानों को गन्ने की खेती से संबंधित 12 सूत्रीय टिप्स प्रदान किये गये अपर गन्ना आयुक्त (विकास) वी. के. शुक्ल द्वारा युवा गन्ना किसानों की गन्ना बीज संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button