उत्तर प्रदेशलखनऊ

जानकी नगर में गौसेवा गतिविधि की होगी बड़ी कार्यशाला

लखनऊ। लखनऊ के जानकी नगर में जून माह के अंत तक एक बड़ी कार्यशाला होगी। कार्यशाला के माध्यम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गौसेवा गतिविधि के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कराया जायेगा। प्रशिक्षण में सत्र के अंतर्गत धूपबत्ती, अगरबत्ती, हवन सामग्री, रेडिएशन चिप इत्यादि बनाना सिखाया जायेगा। गौसेवा गतिविधि के जानकी नगर के संयोजक ओमप्रकाश ने बताया कि गाय पालना, गाय के दूध को बेचना और गोबर से विभिन्न वस्तुओं को बनाना आजकल सामान्य बात होती जा रही हैं। गाय के गोबर से बनने वाली वस्तुओं को शुद्धता के कारण बेहद पसंद किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि वह बीते कई वर्षो से गौ पालन का कार्य करते आये हैं। अभी वह गौसेवा गतिविधि में जानकी नगर में सक्रिय है। गतिविधि के कार्यकर्ता के रुप में कार्य करते हुए उन्हें ध्यान आता है कि गाय के गोबर से बनने वाली वस्तुओं को बनाने का प्रशिक्षण बेहत जरुरी हैं। प्रशिक्षण लेकर कोई भी गोबर से तमाम वस्तुएं बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि लखनऊ उत्तर भाग में आने वाले जानकी नगर में एक गौस्थान पर पूरे भाग का प्रशिक्षण कार्यशाला जून के अंत में लगेगी। इसके लिए तैयारी शुरु हो गयी है, बैठकें की जा रही हैं। कार्यशाला के लिए सम्पर्क हो रहा है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button