उत्तर प्रदेशगोरखपुर

कस्बे में पान की गुमटी तोड़कर हजारों के सामान उड़ा ले गया चोर

गोरखपुर। खजनी कस्बे में थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित पान की गुमटी तोड़कर अज्ञात चोर हजारों रुपए के सामान और नकदी उठा ले गया। सीसीटीवी कैमरे में नजर आया चोर। खजनी कस्बे में रुद्रपुर ग्रामसभा के निवासी अनिल तिवारी उर्फ पप्पू जो कि कस्बे में लकड़ी की पान की गुमटी में पान और अगरबत्ती बेचकर अपना परिवार चलाते हैं। बीती रात अज्ञात चोर ने उनकी गुमटी को निशाना बनाया और लोहे के सरिए से उनकी गुमटी का पत्रा पीछे से तोड़कर हजारों रुपए का सामान और नकदी उठा ले गया। सवेरे दुकान पर पहुंचने पर घटना की जानकारी होते ही पीड़ित ने खजनी थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की बगल की दुकान से लगभग 1:30 बजे रात को चोर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में देखा गया फिलहाल खजनी पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है वही पीड़ित अनिल तिवारी ने बताया कि उनके साथ कुछ महीने पहले ही ऐसे ही चोरी की घटना हुई थी। कुछ ही महीनों के भीतर दोबारा चोरी हो गई है। उन्होंने बताया कम पूंजी में परिवार का गुजारा करते हैं दो बार की चोरी की घटना में उनकी कमर टूट चुकी है और कर्ज हो गया है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button