उत्तर प्रदेशलखनऊ

छोटे बैंकों से पैसे का लेनदेन करने वाले हो जाएं सावधान, हुआ ये फ्रॉड

छोटे बैंकों से पैसे का लेनदेन करने वाले हो जाएं सावधान। कुछ लोग आजकल बैंक की शाखा चलाने के नाम पर जनता को ठगने का काम कर रहे है एक बार फिर ग्रामीण बैंक शाखा के मालिक ने कइयों को बनाया अपने ठगी का शिकार कई महीनों पहले खुला ग्रामीण बैंक अब बैनर पोस्टर उतारकर फरार हो गया।मालीपुर रोड स्थित लोरपुर चौराहे के पास कुछ महीनों पहले सुरेश नाम के व्यक्ति द्वारा अपने ही जमीन के कमरे में ग्रामीण बैंक ऑफ बड़ौदा की एक छोटी सी शाखा खोली जिसमे केंद्र सरकार की योजना के तहत अगल-बगल क्षेत्र के लोगों ने अपना जनधन खाता भी खुलवाया। यहां तक कि लोगो ने उसी खाते से अच्छा खासा लेन-देन भी करना शुरू कर दिया था।

जब भी उस शाखा के ग्राहक अपने खाते में पैसा जमा करने के लिए जाते थे तो पैसे जमा करने के बाद किसी के फोन पर मैसेज नहीं आता था नेटवर्क प्रॉब्लम की समस्या बताकर सभी ग्राहको को सुरेश टरका देता था, लेकिन उन सभी के खातों में पैसे आज तक नहीं पहुंचे कुछ लोगों ने यहां तक बताया कि पैसे निकालने के लिए जब भी हम उस बैंक शाखा में जाते थे जो शाखा मालिक अंगूठा लगवा देता था पैसे हमारी जरूरत से ज्यादा खाते से पैसे निकलते हैं धीरे-धीरे जब सच्चाई सामने आने लगी तो ग्राहकों को बड़े बैंक शाखा में जाने की सलाह देकर अचानक बैंक बंद करके फरार हो गया।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button