उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच: ARTO Office के तीन बाबू गैर जनपद हुए रिलीव, ट्रांसफर के बाद भी अटैच थे कर्मचारी

बहराइच। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में स्थानांतरण के बाद भी जमे तीन बहुओं को रिलीव कर दिया गया है। यह लंबे अरसे से कार्यालय में जमे थे। सहायक संभागीय कार्यालय प्रशासन में स्थानांतरण के बाद भी तीन बाबू अपना कार्यभार नहीं छोड़ रहे थे।

एआरटीओ प्रशासन राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रधान सहायक अतीक उल्लाह खान, वरिष्ठ सहायक मनप्रीत अरोड़ा और प्रधान सहायक उमाशंकर वर्मा का स्थानांतरण शासन ने वर्ष 2022 के जुलाई में कर दिया था। लेकिन यूनियन के पदाधिकारी का फायदा उठाते हुए यह लोग रिलीव नहीं हो रहे थे।

एआरटीओ ने बताया कि ट्रांसपोर्ट कमिश्नर की ओर से पत्र भेजकर सभी को रिलीव करने का निर्देश दिया गया। जिस पर प्रधान सहायक अतीक उल्लाह खां को अयोध्या उमाशंकर वर्मा को कानपुर और वरिष्ठ सहायक मनप्रीत अरोड़ा को लखीमपुर के लिए रिलीव कर दिया गया है।

एआरटीओ ने बताया कि तीनों को हर हाल में स्थानांतरित जनपद में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए। मालूम हो कि प्रधान सहायक अतीक उल्लाह खां का कई बार स्थानांतरण हो चुका है, लेकिन वह बहराइच जनपद नहीं छोड़ रहे है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक अतीक उल्ला खां मठधीश बन चुके हैं।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button