उत्तर प्रदेशलखनऊ

गोरखनाथ मन्दिर की पर्यटन विकास से संबधित तीन योजनाएं पूरी

लखनऊ। पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के स्वदेश दर्शन स्कीम के स्पिरीचुअल सर्किट-4 के अन्तर्गत गोरखनाथ मन्दिर, गोरखपुर का समेकित पर्यटन विकास के लिए 790.93 लाख रूपये की लागत की 06 परियोजनाएं संचालित की जा रही है। अब तक 756.93 लाख रूपये व्यय करके 03 परियोजनाएं पूरी कर ली गयी है। शेष पर कार्य प्रगति के अन्तिम चरण में है। इन परियोजनाओं को इस महीने के अंत तक पूरा करा लिया जायेगा। यह जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार को दी।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि गोरखनाथ मन्दिर पूर्वांचल के सर्वाधिक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां पर दूर-दूर से श्रद्धालु बाबा गोरखनाथ के दर्शन के लिए आते हैं, उनको बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न निर्माण कार्य कराये जा रहे है। ये सभी कार्य राजकीय निर्माण निगम कार्यदायी संस्था द्वारा किये जा रहे है।

जयवीर सिंह ने बताया कि जोन-1 मेला मैदान का कार्य तथा जोन-2 मन्दिर प्रवेश द्वार तथा जोन-4 लैण्डस्केपिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूरा करा लिया गया है। जोन-3 कथा स्थल, जोन-5 टीएफसी, जोन-6 इन्टर सर्कुलेशन, इन्टर लांकिंग टाइल्स, तीर्थ यात्री केन्द्र एलईडी, लाईट पोल तथा सी.सी.टीवी. बेन्च एवं हाईमास्ट का कार्य इस महीने के आखिरी तक पूरा करा लिया जायेगा।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button