उत्तर प्रदेशराज्यसीतापुर

प्यार पाने के लिए निदा बानो ने तोड़ दी मजहब की दीवार, बॉयफ्रेंड से मंदिर में ली शादी

सीतापुरः उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक मुस्लिम युवती ने धर्म परिवर्तन कर अपने बॉयफ्रेंड से हिंदू रीति-रिवाज के हिसाब से शादी कर दी। सबसे बड़ी बात यह है कि इस शादी की सहमति प्रेमी के परिवार लोगों ने दी। मिली जानकारी के अनुसार, सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के मैतन पुरवा की रहने वाली मुस्लिम युवती निदा बानो ने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया। निदा बानो ने अपना नाम बदलकर निधि रख लिया है।

प्यार पाने के लिए तोड़ दी मजहब की दीवार

निदा बानो उर्फ निधि अपने प्रेमी रचित से बेहद प्यार करती थी। इसलिए उसने मजहब की दीवार तोड़कर अपने प्रेमी रचित से शादी कर ली। रचित के घर वालों की मौजूदगी में निधि ने शहर के काली मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। इस दौरान राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के कुछ कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहे।

परिजनों से मिली धमकी

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू के संरक्षण में निधि ने सनातन धर्म अपना लिया है। दोनों प्रेमी युगल को निदा बानो उर्फ निधि के घर वालों से लगातार धमकियां मिल रही हैं। जिसको  देखते हुए दोनों नव दंपति की सुरक्षा की जिम्मेदारी राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना ने ली है।

लंबे समय से दोनों करते थे एक-दूसरे से प्यार

बता दें कि निदा बानों उर्फ निधि और रचित दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। लेकिन दोनों के परिजन धर्म अलग-अलग होने की वजह से शादी करने को तैयार नहीं थे। रचिन ने अपने परिजनों को शादी के लिए बना लिया लेकिन निदा के परिजन नहीं माने और वह लोग इस शादी के खिलाफ थे। निदा उर्फ निधि परिजनों को दरकिनार करते हुए अपने प्रेमी के पास जा पहुंची और उससे शादी कर ली। इस शादी की चर्चा इलाके में जोरों पर है।

Computer Jagat 24

Founded in 2018, Computer Jagat24 has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Back to top button